ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर रोड़ पर पड़ते रईया में स्थित फोर सीजन होटल में देह व्यापार के धंधे को पुलिस ने बेनकाब किया। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी जिसके बाद उन्होने होटल में छापा मारा। पुलिस ने इस धंधे पर से पर्दा उठाने के लिए पहले किसी को नकली ग्राहक बना कर भेजा था।
जब उनकी योजना सफल हुई तो उन्होने मौके पर तीन लड़के और तीन लड़कियों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा। पुलिस ने बताया कि होटल का मालिक लड़कियों को आगे सप्लाई करने का काम करता था जिस कारण वो अपने ग्राहकों से 1000 से 1500 रूपए वसूलते थे। फिलहाल पुलिस ने होटल के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

