ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में ‘भारत की बात सबके साथ’ की । प्रधानमंत्री के साथ गीतकार और लेखक प्रसून जोशी ने सवाल-जवाब किया ।
‘सेहत का राज, रोज एक-दो किलो गालियां खाता हूं’
यहां पीएम मोदी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे । सेहत के राज के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दशक से रोज एक-दो किलो गालियां खाता हूं ।
भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा- मोदी
पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा । उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंक का निर्यात करने वालों को मोदी उसी की भाषा में जवाब देना अच्छी तरह जानता है ।
‘आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानता हूं’
पीएम मोदी ने ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी दी । सर्जिकल स्ट्राइक पर पहली बार पीएम मोदी ने कहा कि एक्सपर्ट की सलाह के बाद सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लिया गया था ।




