ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ मंदिर में एक हफ्ता नशीली दवाईयों का सेवन करवा कर उसके साथ गैंगरेप हुआ फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दरिंदों ने दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले को दबाने की भी कोशिश की गई पर बच्ची की चीखें पूरी दूनिया में फैल गई। मासूम बच्ची का संघर्ष यही पर नहीं रूका। इतना सहने के बाद भी बच्ची को मरने के बाद भी अलग समुदाय से होने का बोझ उठाना पड़ा।
आठ साल की मासूम आसिफा बानो के शव को दफनाने के लिए गांव के लोगों ने विरोध जताया। जिस कारण आसिफा बानो को रसाना गांव से करीब आठ कि.मी. की दूरी पर दफनाया गया। सूत्रों का कहना है कि लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि ये लोग मुस्लिम समुदाय से संबंध नहीं रखते है और उनको यहां से जाने के लिए कहा।
गौरतलब है कि जिस जगह आसिफा बानो को दफनाया जा रहा था वो उसके पिता की ही थी पर लोगों ने दस्तावेज के जरीए ये साबित कर दिया कि उनका जमीन पर कोई हक नहीं है। हालांकि पीड़िता के पिता का कहना था कि उन्होने इस जगह को हिंदू परिवार से खरीदी हुई थी पर कानूनी कार्यवाई के कारण जमीन के कागज प्राप्त नहीं कर पाए थे।


