ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों ने देशा का नाम रोशन किया | हरियाणा के धुरंधर पहलवान सुशील ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड़ मेडल हासिल किया, तो वही जरा सी तकनीक की कमी के कारण फाइनल मुकाबला हारते हुए बबीता फोगाट ने भारत को सिल्वर मेड़ल दिलवाया | इनके अलावा हिसार के रावत खेडा की रहने वाली किरण गोदारा ने राष्ट्रमंडल खेलों में कास्य पदक हासिल किया, तो वहीं करनाल के रहने वाले अनिश ने कॉमनवेल्थ गेम में इतिहास रच दिया | अनिश ने 25 मीटर की रैपिड फायर पिस्टल में देश की झोली में गोल्ड मैडल डालने के साथ साथ सबसे कम उम्र में CWG में गोल्ड मैडल अपने नाम करने का रिकॉर्ड भी बना दिया | भिवानी जिले के मनीष कौशिक बॉक्सिंग में अब फाईनल मुकाबले में भिड़ेंगे |
हरियाणा के खिलाड़ियों का CWG में दबदवा
सुशील को गोल्ड़, बबीता को सिल्वर
हरियाणा के खिलाड़ियों का CWG में दबदवा
15 साल के अनिश ने रचा इतिहास
Watch Video
https://youtu.be/I3ADh5BONBE
