ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी गायक और डायरेक्टर परमीश वर्मा औऱ उनके दोस्त पर गोलियों से हमला हुआ। गोली मारने वाले दिलप्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात को कबूल किया कि उसने ही परमीश वर्मा को गोली मारी है। उसने अपनी पोस्ट में कहा कि उसने ही परमीश वर्मा को गोली मारी है। फिर धमकी देते हुए कहा कि वो इस बार तो बच गया पर अगली बार नहीं बचेगा। साथ ही उसने परमीश वर्मा को सुधरने की भी सलाह दी है।
आखिर कौन है दिलप्रीत सिंह
दिलप्रीत सिंह दाहां पंजाब पुलिस की सूची में कैटेगिरी A का गैंगस्टर है। यह रोपड़ औऱ मोहाली के आस पास आने वाले इलाकों में काफी सरगर्म है। इसके गैंग को दिलप्रीत बाबा गैंग कहा जाता है। इतना ही नहीं दिलप्रीत का गैंग विक्की गौंडर और जयपाल भुल्लर गैंग के साथ भी जुड़ा हुआ है। विक्की गौंडर के कत्ल के बाद पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर दिलप्रीत के घर नूरपुर बेदी पहुंचे थे।
वहां उन्होने दिलप्रीत के परिवार को अपिल की थी कि वह दिलप्रीत को सरेंडर करने के लिए मनाए पर दिलप्रीत ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि विक्की गौंडर के कहने पर ही दिलप्रीत ने चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होशियारपुर के सरपंच सतनाम सिंह का कत्ल किया था। इस कत्ल की लाईव वीडियो वायरल हुई थी।
अहम बात ये है कि दिलप्रीत बाबा अपना हर एक एक्शन बैसाखी वाले दिन करता है। पिछले साल चंडीगढ़ में सरपंच का कत्ल भी बैसाखी के दो दिन पहले ही किया था। अब उसने परमीश वर्मा पर हमला भी बैसाखी वाले दिन ही किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परमिश वर्मा को गोली मारने के बाद इस व्यक्ति ने फिर दी सोशल मीडिया पर धमकी !



