कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा हुए लापता !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले उनके नए शो के निर्माताओं ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले उनके नए शो के निर्माताओं ने ये फैसला लिया कि इस शो को बंद कर दिया जाएगा। क्योकि कपिल शर्मा  लगातार शुट को कैंसल कर रहे है। इन खबरों के बीच एक और खबर सामने आई है कि कपिल शर्मा लापता हो गए है। बता दें कि वह चैनल के साथ जुड़े किसी भी मैंबर के कांटेक्ट में नहीं है।

family time with kapil sharma

इतना ही नहीं शो के निर्माता भी कपिल के इस तरह के व्यवहार से काफी नाराज चल रहे है। जिसके बाद अब शो के निर्माता कपिल के साथ किए गए हर एक समझौते को खत्म करना चाहते है। जिस कारण अभी किसी को भी पता नहीं है कि शो की शुटिंग कब तक शुरू होगी। फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा में कपिल की को-स्टार नेहा पेंढसे ने भी इस शो को छोड़ दिया है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि चैनल कपिल के शो को रिप्लेस करने की तैयारी कर रहा है। ये वहीं शो है जिसमें कपिल ने पूरे 6 सीजन जीते थे। जी हां कपिल शर्मा के शो की जगह कॉमेडी सर्कस ले सकता है। कपिल शर्मा कॉमेडी के बादशाह इसी शो के कारण ही बने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *