ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पटियाला रोड रेज मामले में कैप्टन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने ही मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू की सजा को बरकरार रखने की मांग की है | पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में सिद्दू को तीन साल की सजा सुनाई है | जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है | अब कैप्टन सरकार के इस रुख से सियासत गर्मा गई है |
अकाली दल और आप को सिद्दू पर तंज कसने का मौका मिल गया तो यहां तक कि सिद्दू के इस्तीफे की मांग की जा रही है | ये घटना 27 दिसंबर 1988 की है, जब पटियाला में कार पार्किंग को लेकर सिद्धू की गुरनाम सिंह नाम के एक शख्स की कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई | गुरनाम सिंह के साथ उनका भांजा भी था | भांजे के मुताबिक, सिद्धू ने गुरनाम को मुक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया | इसके तुरंत बाद ही गुरनाम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इससे पहले ही वो दम तोड़ चुके थे | इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही सिद्धू के खिलाफ एक अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें उनके एक इंटरव्यू का हवाला दिया गया था |
Watch Video
https://youtu.be/7jG0WL0I5bw
