J&K: फगवाड़ा में माहौल बना तनावपूर्ण, पुलिस ने गोली चलाकर भीड़ को खदेड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बाबा साहिब अंबेदकर की 127 वीं जयंती से एक रात पहले फगवाड़ा में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बाबा साहिब अंबेदकर की 127 वीं जयंती से एक रात पहले फगवाड़ा में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है | यहां के गोल चौक में दलित जत्थेबंदियों की तरफ से डा. अम्बेडकर की फोटो वाला बोर्ड लगाकर इसका नाम संविधान चौक रखने के मामले पर पथराव शुरू हो गया | जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि 6 स्कूटर और एक कार की तोड़ -फोड़ की गई |

पुलिस ने गोली चलाकर दोनों गुटों को खदेड़ा | एक के बाद एक कर चलाईं गई गोलियों की आवाज़ के साथ फगवाड़ा में भारी दहशत का माहौल बन गया | जानकारी के मुताबिक दलित जत्थेबंदियों की तरफ से बोर्ड लगाने के मौके शिवसेना समेत कई जत्थेबंदियां इकट्ठी हो गई | प्रशासन अधिकारी ADC बबीता कलेर और एस.डी.एम. ज्योति बाला मौके पर पहुंचे | उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धित कोई सरकारी मंज़ूरी नहीं |  शिवसेना की तरफ से किए तीखे विरोध के मौके कुछ अनसरों ने पथराव शुरू कर दिया, जिस कारण स्थिति काफ़ी गंभीर बन गई |

फगवाड़ा में माहौल बना तनावपूर्ण

चौंक का नाम बदलने को लेकर हुआ बवाल

पुलिस ने गोली चलाकर भीड़ को खदेड़ा

Watch Video

https://youtu.be/rnQ0gqaQb4w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *