ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमिश वर्मा और उनके दोस्त पर कुछ अज्ञात लोगो ने हमला किया। जिस कारण जख्मी हालत में उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पातल में उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार परमिश वर्मा Elante Mall से घर जा रहे थे औऱ घर के निकट पहुंचते ही उन्होने अपने बाउंसर को वापस भेज दिया। उनके जाने के बाद ही परमिश वर्मा पर हमला हो गया। इस हमले में परमिश वर्मा और उनका दोस्त घायल हो गए है।
https://www.facebook.com/dilpreet.singh.9889261/posts/1606938779423752
परमिश वर्मा के हमले से जुड़ी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर के साथ ही पोस्ट भी जारी की गई है। सूत्रों का कहना है कि परमिश वर्मा पर हमला करने वाला दिलप्रीत दाहां नाम का व्यक्ति है। जिसने सोशल मीडिया पर अपना अपराध कबूल किया है। उसने पोस्ट में लिखा है कि उसने ही परमिश वर्मा को गोली मारी है।
इसके इलावा उसने फिर से धमकी दी है कि इस बार तो वो बच गया पर अगली बार वो नहीं बच पाएंगा। साथ ही दिलप्रीत ने परमिश वर्मा को सुधर जाने की सलाह भी दी है। बता दें कि देर रात परमिश वर्मा को गोली मारी गई। आरोपी I-20 गाड़ी में आए थे। घायल अवस्था में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


