ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोहाली में मशूहर पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद परमिश वर्मा को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा ‘गाल नहीं कड़नी’ गाने से सुर्खियों में आए थे।
जानकारी के मुताबिक परमीश वर्मा को मोहाली के सैक्टर 91 में देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


