एक तरफ कर्जमाफी की चौथी किश्त हुई जारी पर किसानो का खुदकुशी करने का दौर अभी भी जारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान खुदकुशी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान कर्जमाफी की चौथी किश्त भी जारी हो चुकी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान खुदकुशी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान कर्जमाफी की चौथी किश्त भी जारी हो चुकी है पर अभी भी किसान कर्जे के बोझ के कारण खुदकुशी कर रहे है। पहले किसान कर्जे के कारण आत्महत्या कर रहे था पर अब किसान कर्ज माफी की स्कीम आने के बाद भी आत्महत्या कर रहे है।

 

farmer suicide

ऐसे ही एक औऱ किसान ने कर्जे के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बठिंडा के गांव हमीरगढ़ के रहने वाले किसान ने कर्जे से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। किसान के ऊपर करीब 10 लाख रूपए का कर्जा था। मृतक किसान के परिजनो का कहना है कि वो काफी समय से कर्जे के कारण परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों सरकार से मुआवजे की मांग की है। अब देखना ये होगा की आखिर कब तक किसानों को अन्नदाता होने का कर्ज चुकाना होगा। पंजाब सरकार आखिर कब तक किसानों के साथ होता हुए देखती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *