ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर विवादों में आ गए हैं | इस बार चन्नी ने सचिवालय की तीसरी मंजिल पर बने अपने सरकारी कार्यालय के अंदर और बाहर बरामदे में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और यह काम सचिवालय की इजाजत के बिना किया गया है ।
सरकारी कार्यालय के अंदर-बाहर CCTV लगाने का मामला
हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी के इस कारनामे पर कैबिनेट मंत्री पंजाब साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री मनमानी नहीं करते | वो जो भी करते हैं कानून के अनुसार ही करते हैं |


