ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कश्मीर में सुरक्षाबलों पर पत्थरों से हमला किया गया। बता दे कि हमला करने वाले युवको ने नकाब पहन रखा था और उन्होने टी-शर्ट भी आतंकवादी चेहरे वाली पहन रखी थी। ऐसा पहली बार ही हुआ है कि युवकों ने इस तरह की टी-शर्ट पहन कर सुरक्षाबलों पर हमला किया हो।
पुलवामा में स्थानिक आतंकवादी मुसाविर वानी के मारे जाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। इस दौरान पत्थरबाजों ने पुलिस के जवानों पर पत्थर फेंके। आतंकवादी से जुड़े युवकों ने पुलिस के जवानों पर पत्थरों से हमला किया। जिस कारण वहां पर कर्फ्यू लगाना पड़ा।
पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की तरफ से कश्मीर में किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में भारत से पाकिस्तान के बीच जंग रूकी नहीं बल्कि अब देश में टी-शर्ट जंग छिड़ गई है। बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदि के कश्मीर मुद्दे पर दिए विवादित बयान की भारत में हर जगह आलोचना की गई थी। कई किक्रेट खिलाड़ियों ने इस पर करारा जवाब भी दिया।


