ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 2 अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ भारत बंद के दौरान पंजाब में आतंकवाद की मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए शराब के ठेकों और बसों को आग लगाने की योजना को काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने नाकाम कर दिया है। काउंटर विंग ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था।
जो किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे। यह चार युवक नवांशहर जिलें के गांव खानखाना के रहने वाले है। इनकी पहचान जसप्रीत सिंह सुखविंदर सिंह मनवीर सिंह और रणधीर सिंह कपिल देव के नाम से हुई है। इनकी आयु18 साल से 20 साल के बीच है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से युवक पुलिस रिमांड पर थे अभी तक किसी खास बात का खुलासा नहीं हुआ है।
हालांकि एफआरआई रिपोर्ट में ये दर्ज किया गया है कि उनके पास मिट्टी का तेल था जिसके द्वारा पर उन्होने ड़ीजल के साथ पैट्रोल पंप को जलाना था। साथ ही पकड़े गए युवक में से मनवीर ने कबूला है कि वह खालिस्तान फेडरेशन 2020 के लिए काम करता था। साथ ही उसने ये भी बताया कि 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान शराब के ठेके और पैट्रोल पंप को आग लगाने वाले थे।
उसने ये भी स्वीकार किया है उनको विदेश से फंड़िग होती थी। वही इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनको अदालत में पेश करके दो दिन की रिमांड में भेजा गया है। इस दौरान इन चारों युवकों से कई और खुलासे होने की संभावना है।



