हार्दिक पटेल के मुंह पर फेंकी गई स्याही, हार्दिक ने बीजेपी पर लगाया आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के मुंह पर स्याही फेंकी गई | मिलिंद गुर्जर नाम के युवक ने हार्दिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के मुंह पर स्याही फेंकी गई | मिलिंद गुर्जर नाम के युवक ने हार्दिक के मुंह पर स्याही फेंकी |

हार्दिक पटेल के मुंह पर फेंकी गई स्याही

इसके बाद हार्दिक पटेल के समर्थकों ने मिलिंद की पिटाई कर दी | उसे उज्जैन पुलिस के हवाले कर दिया गया | बताया जा रहा है कि मिलिंद गुर्जर, हार्दिक पटेल के मध्य प्रदेश दौरे से नाराज था |

Hardik-Patel 2

हार्दिक ने बीजेपी पर लगाया आरोप

स्याही फेंकने की घटना के इल्जाम हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर लगाया | हार्दिक ने ट्वीट किया, “मुझ पर स्याही फेंक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उज्जैन में मेरा स्वागत किया | स्याही फेंकने वालों को हमने माफ़ किया, लड़ाई हमारी जारी है | गोलियों से नहीं डरता तो स्याही से कैसे डरूँगा?’

Hardik Patel Tweet

उन्होंने आगे लिखा, “मेरे साथ Y सिक्योरिटी चलती है | मेरे जैसा व्यक्ति अगर सलामती नहीं है तो आम जनता का क्या होता होगा” | हार्दिक पटेल के आरोपों पर अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है |

HARDIK-PATEL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *