ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टक्कर होने वाली है | ये मैच रविवार को शाम 4 बजे मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा | दोनों टीमों के लिए ये मैच बेहद ही अहम है क्योंकि टू्र्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना बेहद ही जरूरी होता है |
दिल्ली और पंजाब इस बार नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेंगे | दिल्ली की कप्तानी गौतम गंभीर करेंगे तो वहीं पंजाब की कमान आर अश्विन संभालेंगे | गंभीर अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बना चुके हैं। इस मामले में अश्विन के पास थोड़ा अनुभव कम है।
ऐसे में जब वह चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में थे तक उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी के गुर जरूर कुछ सीखें होंगे। ऐसे में दोनों ही टीमें किस अंदाज में क्रिकेट खेलती हैं ये देखना खासा दिलचस्प रहेगा और अब क्या कुछ माहौल दिखाई दे रहा है | वहीं पंजाब के पास क्रिस गेल जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है, तो दिल्ली के पास भी कोलिन मुनरो और जेसन रॉय जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में पंजाब टीम में अश्विन जैस वर्ल्ड क्लास स्पिनर है, तो वहीं दिल्ली में ट्रेंट बोल्ट और मोहम्मद शमी जैसे बेहतरीन पेसर हैं।



