दिल्ली विधानसभा आप विधायकों का हंगामा, मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान पर भड़के आप विधायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से लगातार किए गए हंगामे के चलते दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को दो बजे तक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से लगातार किए गए हंगामे के चलते दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया । बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की ओर सदन में दलित की बजाय छोटी जाति शब्द का इस्तेमाल करने पर आप विधायक भड़क गए और वेल में बीजेपी विधायक को घेरकर जमकर नारेबाज़ी की ।आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बीजेपी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को सस्पेंड करने की मांग की । आप विधायक जिद पर अड़े गए कि जब तक बीजेपी विधायक सदन में माफी नहीं मांगते, तब तक वो उन्हें चर्चा में हिस्सा नहीं लेने देंगे ।

दिल्ली विधानसभा आप विधायकों का हंगामा

विधानसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

मनजिंदर सिंह सिरसा के बयान पर भड़के आप विधायक

सिरसा ने दलित की बजाय छोटी जाति शब्द का किया इस्तेमाल

Watch Video

https://youtu.be/YkPlJ8dhU_M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *