ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकार के द्वारा कड़े कानून बनाने के बाद भी प्रदेश में गैंगवार का सिलसिला थम नहीं रहा जिससे लग रहा है कि मानो पुलिस का खौफ केवल आम जनता के लिए ही रह गया है। मामला होशियारपुर से है जहां बीती देर रात होशियारपुर-ऊना रोड पर गौतम नगर में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ।
इस दौरान दो गुटों को बीच में गोलीबारी भी हुई। बता दें कि काका गुज्जर गैंग से सबंधित कुछ लोगों ने गौतम नगर में अन्य गैंग के लोगो पर हमला कर गोलियों की बौछार कर दी। जिस कारण दो लोग घायल हो गए। हमला करने के बाद काका गुज्जर गैंग के लोग मौके से फरार हो गए।
घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों में से एक ही हालत बहुत गंभीर है। जिस कारण उसको लुधियाना रैफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। ताकि फिर से हमला ना हो जाए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनो गुटों के बीच पहले भी गैंगवार हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि काका गुज्जर गैंग और अन्य गैंग के बीच पहले भी गैंगवार हो चुकी है जिस कारण दो लोगों की जान भी जा चुकी है। पर देखना ये होगा की पुलिस प्रशासन इन गैंगवारों को रोकने के लिए क्या कारवाई करती है।
https://www.youtube.com/watch?v=tIaNJNucmRA&feature=youtu.be



