ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के रतिया कस्बे में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है | पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी युवक पिछले करीब 3-4 दिन से लगातार छात्राओं को का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहे थे और छात्राएं शर्म के चलते ये सब सहन कर रही थीं |
रंगेहाथ पकड़े गए तीन आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार परेशानी बढ़ते देख 14 साल की एक छात्रा ने अपने परिजनों को आरोपी युवकों की हरकत के बारे में बताया | जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को मौके पर रंगेहाथ छेड़खानी करते हुए पकड़ लिया गया |
तीनों को कोर्ट में किया जाएगा पेश
महिला थाना एसएचओ बिमला देवी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है | बिमला देवी ने बताया कि 14 साल की नाबालिग छात्रा की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।



