ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के सी ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया | जब रोजाना की तरह घर मे झाड़ू पोछा करने आई 14 साल की नाबालिक का शव घर के ड्राइंग रूम में पंखे से लटका हुआ मिला | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है | जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा | ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके |
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद घरवालो ने उन्हे सूचित नही किया | जब वह घर के अंदर पहुची तो उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई थी | उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नही की बल्कि उसे मारकर लटकाया गया है | परिजनों का कहना है कि जरूर उसके साथ कुछ गलत हुआ है | पीड़ित परिजन अब इस मामले में इंसाफ की गुहार लगा रहे है ।


