ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के कस्बा महलपुर के नजदीक होशियारपुर चंडीगढ़ रोड पर दर्दनाक हादसे में स्वर्णकार यूनियन महलपुर के प्रधान और उसके तीन रिश्तेदारों की मौके पर मौत हो गई | हादसा इतना भयानक था कि कार पेड़ से टकराते ही उसके तीन टुकड़े हो गए | लोगों ने बड़ी मुश्किल से मृतकों को कार से निकाला और सरकारी अस्पताल महलपुर पहुंचाया | यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया |
प्रधान सहित तीन रिश्तेदार भी उतरे मौत के घाट
स्वर्णकार यूनियन के प्रधान की पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया | यहां उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है | मृतकों में दो जालंधर के निवासी हैं | महलपुर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |

