ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार रात सरवटे बस स्टैंड पर एमएस नामक होटल की इमारत ढह गई | हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ |
होटल के बाहर पार्क हो रही एक कार के बिल्डिंग के पिलर से टकराने को हादसे का शुरूआती कारण बताया जा रहा है | हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है | मरने वाले 10 लोगों में से 5 की पहचान को चुकी है जबकि अन्य 5 की शिनाख्त की जा रही है। मलबे में दबे लगभग 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
लोगों ने बताया कि एक अनियंत्रित कार होटल की बिल्डिंग से टकरा गई और तेज धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग ढह गई। हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरवटे बस स्टैंड के पास हुआ हादसा बेहद दुखद है। हादसे पर हम नजर बनाएं हुए हैं।



