ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में एक बार फिर से सिख युवक पर नस्ली हमला किया गया है। जानकारी अनुसार सिख युवक के साथ ब्रिटिश व्यक्तियों ने उस पर चाकू के साथ हमला कर दिया साथ ही उसकी पग उछाल कर उस पर हमला किया और गलत शब्दावली का भी प्रयोग किया |
इसके इलावा ब्रिटिश व्यक्तियों ने सिख युवक पर नस्ली टिप्पणी भी की। सूत्रों का कहना है कि दोनों आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे जिस कारण उन्होने चाकू से उन पर हमला किया और साथ ही उसकी दस्तार भी उतारी। पुलिस ने बताया कि ये हमला उस समय हुआ जब पीड़ित व्यक्ति शोपिंग सेंटर के पास बस का इंतजार कर रहा था।
इसके इलावा उन्होने ये भी बताया कि पीड़ित सिख अपना कारोबार चलाता है। आरोपियों ने उसका फोन औऱ बस पास भी लेकर फरार हो गए। आरोपियों को नशे की हालात में भी बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ कैनेडा की दोनों पार्टी डेमोक्रेटिक और कंजर्वेटिव इस हमला की निंदा की है।
पार्टियों के नेताओं का कहना है कि कैनेडा की तरक्की में सिखों का काफी योगदान है। साथ ही वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि इस तरह के हमला के कारण रिश्ते में खराबी पैदा कर सकता है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि सिख व्यक्ति की जबरदस्ती दस्तार उतरवाना सिखों की बेइज्जती करना है।



