लुधियाना: पति ने की पत्नी हत्या क्योकि पति को था पत्नी के चरित्र पर शक !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है आए दिन कोई ना कोई वारदात देखने को मिल रही है। लेकिन प्रशासन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है आए दिन कोई ना कोई वारदात देखने को मिल रही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से लाख दावे किए जाते हैं। कानून बनाए जाते है पर बावजूद इसके लोग अपनी घिनौनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

murder

ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है जहां एक युवती अपने पति से तलाक के बाद चरनजीत नाम के व्यक्ति के साथ शादी की थी। काफी समय निकल जाने के बाद दोनों में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। लड़ाई झगड़े के कारण ही उसकी मौत हो गई। अपने पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए चरनजीत ने अपनी पत्नी के सिर मे तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

murder 1

जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं रिश्तेदारों ने बताया कि जब कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वही दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

murder 3

फिलहाल पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को क्यों मौत के घाट उतारा। सूत्रों का कहना है कि युवती ने दूसरी शादी थी और शादी के काफी समय के बाद उसका पति उस पर शक करने लगा था। शक के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया।

police

गौरतलब है कि रिश्तों को तार-तार करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आते हैं। लेकिन देखना होगा कि इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *