जालंधर प्रशासन जागा नींद से, अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर लगाम लगाने के लिए की छापेमारी

Online Desk/LivingIndiaNews: जालंधर में प्रशासन ने अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, इसी कड़ी में पुलिस ने बस्ती…

Online Desk/LivingIndiaNews: जालंधर में प्रशासन ने अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, इसी कड़ी में पुलिस ने बस्ती गुजां में पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी कर फैक्ट्री में रखा सारा माल जब्त कर लिया है।

* पुलिस ने की पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी
* फैक्ट्री में रखा सारा माल जब्त कर लिया

illegal firecracker factory in jalandhar

जालंधर में एक मकान में बनी हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में एक युवती की मौत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया, जिसके बाद जालंधर पुलिस रिहायशी इलाकों में चल रही ऐसी पटाखा फैक्ट्रीयों और गोदामों के खिलाफ कड़े तेवर अखतियार कर चुकी है और इसी कड़ी में पुलिस ने बस्ती गुजां के रिहायशी इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापेमारी कर फैक्ट्री में रखा सारा माल जब्त कर लिया है और फैक्ट्री के मालिक की तलाश शुरू कर दी है । illegal firecracker factory in jalandhar 2

 

आख़िरकार जालंधर पुलिस प्रशासन हादसे के बाद जाग ही गया और रिहायशी इलाकों में पटाखों की फैक्ट्रीयों और गोदामों की तलाश की जा रही है ताकि ऐसे हादसे और न हों और और किसी की जान न जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *