ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत के बहुत से लोगों का सपना अमेरिका जाकर नौकरी करने का और फिर वहां की नागरिकता हासिल करने का होता है | जिसे बहुत कम लोग ही पूरा कर पाते है | अब भारतीयों के लिए नागरिकता हासिल करना पहले से भी ज्यादा मुश्किल हो गया है |
नीतियों में हुए बड़े बदलाव
यूएस डाटा के मुताबिक पिछले 30 सालों में अमेरिका इस मामले में 2008 से सबसे ज्यादा उदार रहा है | साल 2008 में अमेरिका ने 65 हजार 971 लोगों को नागरिकता दी थी | 1995 से 2000 के बीच हर साल करीब 1 लाख 20 हजार कामगार अमेरिका जाते थे |
2014 से 2017 के बीच इमीग्रेशन में भी कमी
लेकिन 2014 से 2017 के बीच इमीग्रेशन में भी काफी कमी आई है | इस मामले के जानकारों का कहना है कि H-1B मामले को देखते हुए अब कंपनियां नीतियों में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए काफी सावधानी बरत रही हैं | ऐसे में अमेरिका को अब पहले के मुकाबले कम भारतीय इंजीनियरों की जरूरत है |


