ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रूपनगर जिले के गांव ककराली में एक किसान ने कर्जे के कारण जहर पीकर आत्महत्या कर ली | किसान पर 8 से 9 लाख का कर्जा बताया जा रहा है | किसान ने बैंक और सोसाइटी से मिलकर करीब 8 – 9 लाख का कर्ज ले रखा था और अब वो परेशान रहता था |
करीब 9 लाख का बताया जा रहा है कर्ज
किसान के परिवार वालों ने बताया कि वह काफी परेशानी में अपने खेतों में गया और वहां कुछ जहरीला पदार्थ पीकर बेसुध हो गया | परिवार वाले जब उसको ढूंढते वहां गए | वहां से उसे एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन स्थिति खराब के चलते किसान को पीजीआई रेफर कर दिया गया और वहां जाकर उसकी मौत हो गई |
