अमेरिका का पाकिस्तान पर बड़ा फैसला, परमाणु कारोबार में 7 पाकिस्तानी कंपनियों पर प्रतिबंध

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका ने परमाणु कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पाकिस्तान की सात कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है | इस फैसले से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका ने परमाणु कारोबार से जुड़े होने के संदेह में पाकिस्तान की सात कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है | इस फैसले से एनएसजी में शामिल होने की पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है |

परमाणु कारोबार में 7 पाकिस्तानी कंपनियों पर प्रतिबंध

ban on 7 Pakistani companies

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के उद्योग एवं सुरक्षा ब्यूरो ने 22 मार्च को इन कंपनियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया | अमेरिकी सरकार की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट में ब्यूरो ने कहा कि ये कंपनियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों के विपरीत काम करने वाली पाई गईं |

ban on 7 Pakistani companies

कंपनियों के पास नहीं है लाइसेंस

सूची में कुल 23 कंपनियों को शामिल किया गया, जिनमें पाकिस्तान के अलावा दक्षिण सूडान की 15 और सिंगापुर की एक कंपनी शामिल है | इन कंपनियों को अमेरिका में व्यापार करने के लिए विशेष लाइसेंस की जरूरत होती है | सूची में शामिल सात पाक कंपनियां हैं |

ban on 7 Pakistani companies

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *