ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉल टेंपरिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है | इस मामले से ऑस्ट्रेलिया ही नही बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट जगत में जैसे भूचाल आ गया है | स्टीव स्मिथ ने विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी छोड़ दी है | उनके अलावा डेविड वॉर्नर ने भी टीम की उप-कप्तानी छोड़ दी है |
स्मिथ ने छोड़ी कप्तानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग में भी स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है | इतना ही नहीं डेविड वॉर्नर को भी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है | बता दें कि हाल ही में स्टीव स्मिथ को IPL के 11वें सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया था |


