ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: माता नैना देवी के दर्शन करके वापस आ रही श्रद्धालओ की बस हादसे का शिकार हो गई जिस कारण करीब 15 श्रद्धालू इस हादसे में जख्मी हो गए।
जानकारी अनुसार बस माता नैना देवी के दरबार से नीचे आ रही थी कि अचानक कुछ दूरी पर ही मंडयाली के पास तीखे मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण बस पहाड़ी से नीचे की और पलट गई।
अभी तक किसी भी श्रद्धालू की मौत की खबर प्राप्त नहीं हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाब का कार्य शुरू कर दिया है। घायल श्रद्धालूओं को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।



