पलवल: तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के गांव घुड़ावली में बने तालाब में नहाते समय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत। बताया जा रहा है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के गांव घुड़ावली में बने तालाब में नहाते समय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त दोनों बच्चे तालाब में बने गहरे गड्ढे में फस गए । बच्चों पर तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों गहरे पानी में डूब गए। दोनों के डूबने के बाद तीसरे बच्चे ने गांव में जाकर घटना के बारे में जानकारी दी। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तालाब से दोनों बच्चों के शवों को निकाला।

मरने वाले बच्चों में वसीम पांचवीं कक्षा और वाहिद दूसरी कक्षा में पढ़ता था। वहीं इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है। गांव के लोगों का आरोप है कि अवैध खनन के समय भी उन्होंने गांव के पास गहरे खनन को लेकर शिकायत की थी। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। गांव के लोगों ने प्रशासन से खनन के रूप में बने तालाब को मिट्टी से भरने की मांग की है।

तालाब में नहाते समय दो बच्चों की डूबने से मौत

बच्चों की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

स्थानीय लोगों ने लगाया प्रशासन पर आरोप

शिकायत के बावजूद प्रशासन ने नहीं भरे गड्ढे

Watch Video

https://youtu.be/N6D7Et-fuak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *