भिवानी: एक करो़ड़ी भारत केसरी दंगल के में बड़ा उलटफेर, रितु मलिक ने दंगल गर्ल गीता फौगाट को हराया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी के भीम स्टेडियम में एक करो़ड़ी भारत केसरी दंगल के में बड़ा उलटफेर हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में दंगल गर्ल गीता फौगाट रेलवे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी के भीम स्टेडियम में एक करो़ड़ी भारत केसरी दंगल के में बड़ा उलटफेर हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में दंगल गर्ल गीता फौगाट रेलवे की रितु मलिक से हाार गईं। इसक साथ ही गीता टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। गीता की बहन संगीता भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई और रेलवे की ही पहलवान ललिता से हार गई। रितु फौगाट और मनीषा ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर हरियाणा की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी ओर पुरुष वर्ग में बजरंग पूनिया सहित नवीन, श्रवण और अमित फाइनल में पहुंच गए हैं।

टूर्नांमेंट में सब की निगाह और उम्मीदें गीता फौगाट पर लगी थीं, लेकिन उनकी हार से भिवानी के कुश्ती प्रेमियों को भारी निराशा हुई। गीता की इस मुकाबले में भारी अंतर से हार हुई। रितु मलिक ने गीता को 10-2 अंकों से हराया।इससे पहले भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर दंगल के मुकाबले शुरू करवाए। उन्होंने वरिष्ठ खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया। उनके साथ भिवानी के विधायक घन श्याम दास सर्राफ और बाढड़ा के विधायक सुखविन्द्र सिंह मांढ़ी भी मौजूद रहे।

एक करो़ड़ी भारत केसरी दंगल के में बड़ा उलटफेर

रितु मलिक ने दंगल गर्ल गीता फौगाट को हराया

पुरुष वर्ग में बजरंग,नवीन, श्रवण और अमित फाइनल में पहुंचे

Watch Video

https://youtu.be/nOviaram8fk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *