ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शहीदी दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी है । उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर भारत के जांबाजों को याद किया ।
हमारी धरती से जुड़े इन तीन महान लोगों पर गर्व
पीएम मोदी ने कहा कि भगत सिंग, राजगुरु और सुखदेव की शहादत एक ऐतिहासिक पल है ।हर भारतीयों को हमारी धरती से जुड़े से इन तीन महान लोगों पर गर्व है । प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि अपने युवा काल में इन तीन शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान किया, ताकि भारत वासियों को स्वतंत्रता और गरिमा का जीवन मिल सकें।


