ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सरकारी स्कूल में अध्यापकों और स्टाफ की बायोमेट्रिक हाजरी लगाने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होने वाली है।
इसको अगले सैशन में इस को पूरी तरह से लागू करने किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि काफी समय से बायोमेट्रिक हाजरी को शुरू करने की बात कही जा रही थी।
जानकारी अनुसार इस प्रौजेक्ट के ट्रायल के लिए सभी जिलों में कुछ स्कूलों का चुनाव किया गया है। जिसमें जालंधर जिलों के 77 स्कूलों को ट्रायल में शामिल किया गया है। इन सभी स्कूलों में जिला शिक्षा अधिकारियों ने इसके बारे में सूचना देते हुए 20 मार्च से बायोमेट्रिक हाजरी तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।


