ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने भी अरविंद केजरीवाल द्वारा मजीठिया को दिए माफीनामे पर कड़ा ऐतराज जताया है। बैंस ने कहा कि वह इस माफीनामे को सिरे से खारिज करते हैं | लेकिन हरजोत बैस ने सुखपाल सिंह खैहरा से भी इस्तीफा मांगा |
बैंस ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा माफीनामे के विरोध की आड़ में पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि खैहरा विपक्ष के नेता के ओहदे व विधायकी से इस्तीफा देकर दोबारा से चुनाव का सामना करें वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त एक्शन ले।
Watch Video
https://youtu.be/tUXLd-rxZU0
