ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना में से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने नशे के कारण अपने ही पिता की हत्या कर दी। बता दें कि गांव बाहरनहाडा का रहने वाले 65 साल के बुर्जुग की हत्या उसके ही 23 साल के बेटे अभिषेक ने की है।
वो काफी दिनों से नशे के लिए पैसे मांग रहा था जब उन्होने देने से मना कर दिया तो बेटे ने अपने ही पिता का गला रस्सी के साथ घोट कर उसकी हत्या कर दी। इतना ही सबूत को मिटाने के लिए लाश को जलाने की भी कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले अगली कारवाई शुरू कर दी है।

