गुरमीत राम रहीम के वकील समेत 40 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा में पंचकुला पुलिस ने राम रहीम के वकील समेत 39 बदमाश चेलों के खिलाफ धोखाधड़ी, लूटपाट और ठगी का मामला दर्ज किया है।

ram rahim honeypreet

विवादित डेरा सच्चा सौदा से जुड़े इन आरोपियों पर एक बिल्डर को धमकाने, धोखे से एग्रीमेंट साइन करवाने और 40 लाख रुपये वसूलने के अलावा करीब 12 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप है।

Gurmeet ram rahim

राम रहीम के वकीलों और बदमाश चेलों के खिलाफ एक बिल्डर ने शिकायत की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस साजिश में गुरमीत राम रहीम का वकील एसके गर्ग नरवाना भी शामिल था।

honeypreet ram rahim

इससे पहले राम रहीम के खास चेले रहे गुरदास सिंह तूर और खट्टा सिंह ने आरोप लगाया था कि वह चेलों के नाम पर धोखाधड़ी करके जमीन खरीदता था। फिलहाल राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार के आरोप में बीस साल की सजा काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *