भिवानी के PNB में 5.5 करोड़ों का फर्जीवाड़ा, नए मैनेजर ने किया खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े 5 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक कि 10 साल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े 5 करोड़ के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक कि 10 साल पहले जिस जमीन के दस्तावेजों के नाम पर लोन लिया गया, वो सब फर्जी निकले ।

स्कूल बनाने के नाम पर शिक्षा समिति ने किया घोटाला  

आरोप है कि इस जमीन की बैंक के पास फर्जी पावर ऑफ अटार्नी जमा करवाई गई । इतनी मोटी रकम का लोन लेने के बाद 6 अप्रैल 2010 को फिर से 2 करोड़ रुपए का लोन पास करवा लिया गया । पुलिस और बैंक अधिकारियों की जांच पड़ताल में पता चला कि बैंक से लोन लेने के बाद 3-4 किश्त ही जमा करवाई गई ।

नए मैनेजर ने किया खुलासा

इस फर्जीवाड़े का खुलासा बैंक में आए नए मैनेजर ने किया । जिसके बाद पुलिस ने बैंक मनैजेर की शिकायत पर एक महिला उसके बेटे और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *