ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होली का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है । जिसके चलते महिलाएं होली का पूजन कर अनेकता में एकता का संदेश दे रही है । वहीं होली के त्योहर को लेकर हर वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । इस मौके महिलाओं ने व्रत रखकर होली पूजन किया और संतान के लिए लंबी आयु की प्रार्थना की । साथ ही महिलाओं ने किसानों के खेतों में तैयार हुई गेहूं, चने और जौ की फसल का भोग लगाया और अच्छी फसल की कामना की

देशभर में रंगो का त्योहार होली पारंपरिक श्रद्धा एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया, मिठाइयां खिलाईं तथा ढोल नगाड़े के साथ एक दूसरे को बधाई दी।
होली के इस मौके पर पूरे देश में लोग रंग, गुलाल से सराबोर हो रहे हैं। सभी राज्यों में लोग होली के त्योहार पर जश्न में डूबे हैं और एक दूसरे को रंगों के साथ बधाई दे रहे हैं।
बता दे राजनेता भी होली के मौके पर जश्न से अछूते नहीं रहे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को होली के अवसर पर देश को बधाई दी और आम नागरिकों से देश की मिश्रित संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली के मौके पर शुभकामनाएं दी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भी होली का जश्न धूम-धाम से मनाया। जहां इस रंग में गृहमंत्री पूरी तरह से सराबोर दिखे। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के घर पर भी होली जमकर मनाई गई। वहीं सरहद पर देश की सुरक्षा में लगे जवानों ने भी जमकर होली खेली और होली के रंग में रंगे दिखे। देश के कोने कोने में होली के रंग में रंगे लोग नजर आए।




