ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अपनी दमदार अदाओ और अभिनय से देश दुनिया के करोडो लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं रही है। दुबई में दिल का दौरा पड़ने के कारण 54 वर्षीय अभिनेत्री के निधन के बाद बॉलीवुड जगत सदमे में है।
ट्वीट कर अपना दुख प्रगट कर रहे है। इसी बीच एक ट्वीट काफी विवादों में घिर गया है। बता दें कि कांग्रेस अधिकारिक के ट्विटर हैडल से किया गया ट्वीट काफी ट्रोल किया गया जिस कारण उस ट्वीट की उस लाइन को ट्वीट से हटाना पड़ गया।
दरअसल कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि हमें श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर दु:ख है। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं। एक दिग्गज अदाकारा के रूप में वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके प्रंशसकों के प्रति के हमारी गहरी संवेदनाएं है। इसके बाद उन्होने कहा कि उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। कांग्रेस के द्धारा लिखी गई आखिरी लाईन विवादों में घिर गई।
We regret to hear about the passing away of Sridevi. An actor par excellence. A legend who will continue to live in our hearts through her stellar body of work.
Our deepest condolences to her loved ones. pic.twitter.com/RPagwsnX9h— Congress (@INCIndia) February 25, 2018
ट्वीटर युजर्स ने कांग्रेस को कहा कि वो किसी की मौत पर राजनीति ना करें। किसी दिग्गज कलाकार के लिए ये लाईन लिखना जरूरी नहीं था। इसके इलावा एक युजर ने यहां तक कह दिया कि किसी की मौत पर राजनीति ना करें। क्या आप लोगों में मानवता नाम की चीज नहीं, शेम ऑन यू कांग्रेस। इस तरह की प्रक्रिया मिलने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट की उस लाईन को हटा दिया।


