ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना नगर निगम चुनाव की मतदान प्रक्रिया थम गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। शाम 4 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुए। 95 वार्डों में 494 उम्मीदवारों के लिए मतदान हुआ। नगर निगम चुनाव में बारिश का भी प्रभाव देखने को मिला।
बारिश के कारण वोटरों की सख्या कम होती चली गई थी। इसके इलावा वार्ड नंबर 43 में बैंस और कांग्रेस समर्थकों में नोकझोंक हो गई।
जिस कारण बैंस के करीबी सुखविंदर गिल को पुलिस थाने लेकर चली गई थी। वहीं दूसरी तरफ वार्ड-62 के पोलिंग बूथ पर जमकर हंगामा हुआ।
बीजेपी प्रत्याशी ओमप्रकाश रत्रा पर टेबल-कुर्सियां फेंकने का आरोप लगाया गया। इसके इलावा कांग्रेस प्रत्याशी ने धक्काशाही का भी आरोप लगाया है।
वार्ड नंबर 64 से बीजेपी उम्मीदवार संजय कपूर ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पराशर पर वोटिंग के दौरान धक्काशाही का आरोप लगाया है। लुधियाना नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 को आएंगे जिसमें सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।




