ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मौसम के मिजाज काफी करवट बदल रहे हैं । हिमालय की पहाडियां सफेद चादर ओड़े हुए है । वहीं मैदानी इलाकों में कहीं ठंड कहर बरपा रही है । कहीं अपना अगल ही रुप दिखा रही है और शनिवार भौर में पंजाब के कई इलाकों में मौसम ने अपना अलग ही अंदाज दिखाया | कहीं कहीं औले भी पडे तो कहीं शीत हवाओं के बीच बंदा-बंदी भी हुए | एक तरफ जहां ठंड का असर देखने को मिला तो दूसरी और चुनावी माहौल पूरा गर्माता हुआ दिखा ।
पंजाब के लुधियाना में हो रहे निगम चुनाव के लिए बारिस के बीच भी मतदाता अपने उम्मीदवार के हक में मतदान करने पहुंचे । वहीं पंजाब के कई शहरों के वार्ड के लिए उपचुनाव हुए । जिसके लिए हर मतदाता भारी उत्साह के साथ मतदान करने पहुंचे. मोगा, गुरदासपुर पठानकोट, जगराओं और लुधियाना में सुबह से ही मतदाता वोट डालने पहुंचे । लेकिन मौसम कहीं कहीं रास्ते में रुकावट बनता रहा ।
लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों के लिए शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। निगम की अधिकांश सीटों पर मुकाबला कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और आम आदमी पार्टी बीच है। शहर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और भाजपा-अकाली गठजोड़ के कार्यकत्र्ताओं के बीच कई स्थानों पर झड़पें भी हुई।
कांग्रेस सभी 95 सीटों पर और अकाली दल 48 सीटों और भाजपा ने 46 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। लोक इंसाफ पार्टी 59 और आप 28 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। राज्य के सबसे बड़े निगम के लिए सभी पार्टियां अंत तक चुनाव प्रचार में लगी रहीं। कई सीटों पर बागी उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कांग्रेस 28 तथा अकाली दल सात नेताओं को पार्टी से निकाल चुकी है। निगम के 95 वार्डों के लिए कुल 494 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निगम में दस लाख पांच हजार मतदाता हैं जिनमें महिला मतदाता चार लाख 82 हजार हैं।
नगर निगम गुरदासपुर के ब्लाक दीनानगर के वार्ड नं. 6 में काऊंसलर राज कुमारी की मौत के बाद हो रहे उपचुनाव दौरान प्रातःकाल 8 बजे से वोट डालने का काम उत्साह के साथ शुरू हो गया। इस वार्ड के में कुल 1343 वोटर अपने नए काऊंसलर का चुनाव किया ।
नगर निगम मोगा के वार्ड नंबर 25 में मौजूदा काऊंसलर की मौत के बाद शनिवार को हो रहे उपचुनाव दौरान प्रातःकाल 8 बजे से वोट डालने का काम उत्साह के साथ शुरू हो गया । इस वार्ड के में कुल 958 वोटर अपने नए काऊंसलर की चयन करेंगे। कांग्रेस की उम्मीदवार गुरप्रीत कौर , अकाली-भाजपा की गुरविन्दर कौर, आम आदमी पार्टी से बेअंत कौर और आजाद उम्मीदवार सुखविन्दर कौर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के लिए इज्जत का सवाल बनी इस चुनाव दौरान मुख्य विरोधी पार्टियां अकाली दल और आम आदमी पार्टी भी वार्ड में अपने उम्मीदवार की जीत को यकीनी बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं।
लुधियाना निगम चुनाव के नतीजे जहां 27 फरवरी को आएंगे वहीं मोगा गुरदासपुर जगराओं और पठानकोट के कई वार्ड में हुए उप चुनाव के नतीजों के लिए और चंद लम्हों का इंतजार करना है । शाम 4 बजे तक वोटों की संख्या का काम मुकम्मल होने के बाद विजेता उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि दिसंबर में तीन नगर निगम जालंधर, अमृतसर और पटियाला के चुनाव हुए और तीनों में कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिली थीं । लेकिन अब लुधियाना निगम के नतीजे किसके पक्ष में आते है यह 27 फरवरी को तय हो जाएगा ।
Watch Video
https://youtu.be/xB8wJMI0CFc
