ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना नगर निगम चुनाव में पुलिस की तरफ से धक्केशाही की जा रही है। अकाली दल की तरफ से की जा रही वीडियो ग्राफी पर भी पुलिस रोक लगा रही है। अकाली दल के उम्मीदवार मीतपाल दुगरी और उनके समर्थक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।
खबरें की मानें तो फिलहाल सुबह 12 बजे तक 25 प्रतिशत पोलिंग हो गई है। दूसरे तरफ वार्ड नंबर 85 में लोगों के द्धारा हंगामा किया जा रहा है।
क्योकि कांग्रेस पर जाली वोट डालने के आरोप लगे है। नगर निगम चुनाव के लिए शुरू हुई पोलिंग के दौरान कई स्थानों पर वोटर पहले पहुंचे और उम्मीदवार के पोलिंग agent बाद में आए।
इसके इलावा बारिश के कारण कई स्थानों पर वोटिंग का काम धीमा चल रहा है। रात से हो रही बारिश अब तेज हो रही है। फिर भी बोटर समय निकाल कर वोट डालने आ रहे है।



