ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा की राजनीति में एक नया मुकाम हासिल करने वाले सिख नेता और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के लीडर जगमीत सिंह ने अपनी मंगेतर गुरकिरन कौर से शादी कर ली।
हालांकि इससे पहले भी जगमीत सिंह और गुरकिरन की शादी की खबरे आती रही है।
लेकिन जगमीत सिंह ने इस बार खुद अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी।
38 साल के जगमीत की 27 साल की गुरकिरन कौर से पिछले महीने ही सगाई हुई थी।
It’s official!!! ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/p9ZL0nZoaE
— Jagmeet Singh (@theJagmeetSingh) February 23, 2018
कनाडा में रहने वाले जगमीत सिंह के बहुत से लोग फैन हैं और उन्हें काफी पसंद करते हैं।
कनाडा मे कुछ समय पहले ही सिख जगमीत सिंह को न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी का नेता चुना गया।
वहां की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व करने वाले वह पहले अश्वेत राजनेता हैं।
ओंटेरियो प्रांत के सांसद जगमीत सिंह को इसी लिए चुना गया है,
ताकि वो साल 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के खिलाफ दल का नेतृत्व कर सकें।







