ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 95 वार्डो के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग चलेगी। लुधियाना के 95 वार्डो में कुल 10 लाख पचास हजार वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे।
सुरक्षा को लेकर 10 हजार पुलिस और सिविल मुलाज़िम तैनात किये गए हैं। 1 हजार 153 पूलिंग बूथ बनाये गए है और इसमें 284 पुलिंग बूथ सवेंदनशील है। पर नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 44 में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। वार्ड नंबर 44 में वोटरों को अवैध तरीके से वोटरों को लुभाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह वैध के समर्थक ने वोटरों को बोरियों में भर कर सामान दिया।
वहीं दूसरी तरफ वार्ड नंबर-48 में अकाली दल के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। झड़प इतनी बढ़ गई कि पत्थरबाजी होने लगी। इस पत्थरबाजी में एक बच्ची जख्मी हुई है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। फिलहाल बारिश के चलते वोटरों की संख्या कम हो गई है।
https://www.youtube.com/watch?v=xB8wJMI0CFc&feature=youtu.be


