ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उड़ीसा के बोलंगीर के जिले में विवाह का समारोह अचानक शोक में बदल गया। बता दें कि शादी में दिए गए गिफ्ट से विस्फोट होने के कारण नवविवाहित व्यक्ति, उसकी दादी और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि इनकी पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। उसके बाद रिसेप्शन पार्टी में किसी अनजान व्यक्ति ने गिफ्ट के रूप में बम दे दिया।
बम के विस्फोट के कारण एक बुजुर्ग महिला और दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दुल्हन गंभीर रूप से जख्मी हो गई है जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।



