Online Desk/LivingIndiaNews: लुधियाना- लोक इंसाफ पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
सिमरजीत सिंह बैंस और कवलजीत सिंह कड़वल ग्रुप में झड़प
कांग्रेस के आत्म नगर हलका इंचार्ज कंवलजीत सिंह कडवल ने पत्रकारों को बताया कि माडल टाउन एक्सटेंशन के उपरोक्त स्थल पर कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट बीबी राजिंदर कौर की मीटिंग चल रही थी तथा वहां पर एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस अपने समर्थकों सहित मौके पर आ पहुंचे तथा कांग्रेसी वर्करों पर हमला कर दिया। वहीं कवलजीत कडवल ने आरोप लगाया कि उनके MP रवनीत सिंह बिट्टू उसी जगह पर 4:00 बजे आने वाले थे लेकिन बैंस ने जानबूझकर पहले पहुंचकर हमेशा की तरह अपनी पगड़ी उतार कर अब ड्रामेबाजी शुरु कर दी है कड़वड़ ने कहा कि उनकी तरफ से कोई भी हमला नहीं किया गया है जबकि उनके लोगों ने हमारे लोगों को पीटा है.

