Online Desk/LivingIndiaNews: भारत दौरे पर आए Canadian प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज गुजरात पहुंचे। जहां वे सबसे पहले परिवार संग साबरमती आश्रम पहुंचे।
भारत दौरे पर आए Canadian प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज गुजरात पहुंचे। जहां वे सबसे पहले परिवार संग साबरमती आश्रम पहुंचे। जस्टिन ट्रूडो का पूरा परिवार पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने नजर आया। साबरमी आश्रम में ट्रूडो की पत्नी सोफिया चरखा चलाने भी नजर आईं। साबरमती आश्रम में थोड़ा वक्त गुजारने के बाद ट्रूडो ने अपने परिवार के संग गांधीनगर के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इसके अलावा वे आईआईएम अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
बता दें कि गुजरात पहुंचे कनाडियाई पीएम का स्वागत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने किया। ट्रूडो के दिल्ली पहुंचने पर जहां उनके स्वागत को फीका बताया जा रहा था, वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री की तरफ से गुजरात के प्रत्येक शहर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के स्वागत के लिए जगह-जगह पर होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। बता दें कि शनिवार को कनाडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने परिवार और प्रतिनिधिमंडल सहित दिल्ली पहुंचे थे।
गुजरात पहुंचे कनाडियन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
सबसे पहले साबरमती आश्रम गए जस्टिन ट्रूडो
पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आया ट्रूडो परिवार
ट्रूडो परिवार ने अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा
जस्टिन ट्रूडो का पूरा परिवार पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने नजर आया। साबरमी आश्रम में ट्रूडो की पत्नी सोफिया चरखा चलाने भी नजर आईं।
फिर गए अक्षरधाम मंदिर






