ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियां और जनता लगातार सड़कों पर उतकर रोष जता रही है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। जी हां कभी रोडवेज कर्मचारी तो कभी आशावर्कर। लेकिन अब हिसार में इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा छात्र चुनावों की मांग को लेकर अमरण अनशन चल रहा है।
जिस दौरान इनसो नेत्री मंजू जाखड़ की तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बावजूद इनेसो नेत्री ने अपना अनशन नहीं तोड़ा। वहीं धरने में इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला औऱ अभय चौटाला भी छात्रों के साथ धरने पर बैठे।
हालांकि अभय चौटाला तीन दिन से धरना दे रहे हैं। वहीं धरने को लेकर इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति और एसडीएम के साथ बैठक की लेकिन कोई हल नहीं निकला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अगले शिक्षण सत्र में छात्र चुनावों की बहाली को लेकर लिखित रुप दे देते हैं। तो ये धरना समाप्त कर दिया जाएगा।
अगर सीएम लिखित तौर से नहीं देते है तो छात्र धरना शांति पूर्ण तरीके से चलता रहेगा। बहरहाल छात्र संघ समेत इनेलो सांसद और इनेलो नेता दिग्विजय चौटाला खुद धरने पर बैठे हैं।
लेकिन देखना होगा कि हरियाणा सरकार छात्र संघ की मांगों को मानती है या फिर यूं ही लारा-लप्पा लगाकर रखती है।




