ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक तरफ पंजाब नैशनल बैंक में हुए साढ़े 11 हज़ार करोड़ के घोटाले की जांच चल रही है, तो दूसरे तरफ कानपुर में 500 करोड़ से भी ज्यादा का बैंकिग घोटाला सामने आया है। इस घोटाले के तार पैन और स्टेशनरी बनाने वाले बड़ी कंपनी रोटोमेक के मालिक विक्रम कोठारी के साथ जुड़े हुए है।
बताया जा रहा है कि विक्रम कोठारी ने सरकारी बैंको से 500 करोड़ से भी ज्यादा का कर्जा लिया हुआ था पर साल पूरा होने के बाद भी अब तक उन्होने लोन वापस नहीं किया। हैरानीजनक बात ये है कि रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी इस समय कहा पर है इस बारे में कुछ नहीं पता है।
इतना ही नहीं रोटोमैक का दफ्तर भी काफी दिनों से बंद है। बता दें कि पिता की मौत के बाद कोठारी ने स्टेशनरी का कारोबार शुरू किया था। इनका रोटोमेक नाम पर पेन, स्टेशनरी और ग्रीटिंग कार्ड का कारोबार है।


